राजगढ़ःछात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपित पर रासुका की कार्रवाई, अवैध निर्माण तोड़ा - सरस जनवाद

राजगढ़ःछात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपित पर रासुका की कार्रवाई, अवैध निर्माण तोड़ा

Share

राजगढ़,27 मार्च (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम माना के शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्राओं के साथ पिछले छह माह से अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने रविवार को विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। साथ ही आरोपित के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई और उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार ग्राम माना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाना कुरावर में शिकायत दर्ज कराई थी कि, विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक के ड्राइवर रफीक अहमद द्वारा उनके साथ अश्लील हरकतें की गईं एवं उनके शरीर को स्पर्श कर छेड़छाड़ की गई। साथ ही आरोपित यह हरकतें पिछले छह माह से कर रहा है। पुलिस ने आरोपित रफीक अहमद पुत्र जब्बार खान निवासी नरसिंहगढ़ के खिलाफ धारा 450, 375(ब), 376, 354,354(क), 509, 9/10 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर आरोपित रफीक अहमद के खिलाफ तात्कालिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामला नाबालिग बालिकाओं से जुड़ा होने के कारण आरोपी के विरूद्ध रासूका के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन के निर्देश पर आरोपित के नरसिंहगढ़ स्थित अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया।