फतेहपुर: मधुमक्खी पालक कृषकों को वितरित किये बाक्स, बैग व प्रमाणपत्र

Share

– कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

फतेहपुर,14 मार्च (हि.स.)। जिले में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मधुमक्खी पालन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बॉक्स, बैग और प्रमाण पत्र मधुमक्खी पालन के वितरित किए गए। कार्यक्रम में 50 कृषकों को बॉक्स वितरित करते समय प्रसार निदेशक ने सभी से आग्रह किया कि इन सभी बॉक्स में अमृत रूपी शहद का उत्पादन करके अपने स्वास्थ्य के साथ फसल उत्पादन में दो से तीन गुना वृद्धि करके देश की आर्थिक दशा को सुधारने का का करें। जिससे जनपद के कृषकों की आर्थिक उन्नति संभव हो सके।

कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर जगदीश किशोर ने कृषकों से चर्चा करते हुए कहा की आने वाले समय में कृषि से संबंधित आर्थिक उन्नति के लिए कृषि विज्ञान केंद्र आपके साथ हमेशा तत्पर है। गृह वैज्ञानिक अलका कटियार ने सभी कृषकों से शहद के द्वारा विभिन्न प्रकार के मूल्य संवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार की मिठाइयों को बनाने के लिए शहद का उपयोग करें। डॉक्टर देवेंद्र स्वरूप ने पशुपालन वैज्ञानिक दूध से उत्पादित और शहद से निर्मित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के उत्पादन की चर्चा की।

इस अवसर पर शिव कुमार सिंह, विनोद कुमार, उमाशंकर सिंह, गीता देवी, लीलावती, अंकित कुमार, भानु प्रताप सिंह, विनोद सिंह, प्रतिभाग किया।