देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। अब दिव्यांगों को पुन: लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माह फरवरी 2022 में देहरादून जनपद में प्रत्येक बुधवार को होने वाली दिव्यांग बोर्ड की बैठक स्थगित की गई थी। यह पुन: शुरू कर दी गई है।
इस अवधि में दिव्यांगों का परीक्षण कर उनका प्रमाण पत्र बनाने का काम किया जाएगा। कोविड समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जनपद दिव्यांग बोर्ड की बैठक पूर्व की भांति प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन अस्पताल में संचालित की जाएगी।