हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 13 मई । पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपित शहजाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार को हल्लू मजरा चौक से आगे खेतों की ओर जाने वाले चक रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 14.80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।