राहुल गांधी के बहकावे में नहीं आएगी उत्तराखंड की जनता : सुरेश जोशी - सरस जनवाद

राहुल गांधी के बहकावे में नहीं आएगी उत्तराखंड की जनता : सुरेश जोशी

Share

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के गलत बहकावे में उत्तराखंड की जनता नहीं आने वाली है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने एक जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश विभाजन से लेकर अब तक बांटो और राज करो की नीति पर अमल करती आई है तभी उन्हें आज भी दो दो हिंदुस्तान नज़र आते हैं। वो सत्ता आने पर अपने मुख्यमंत्रियों-मंत्रियों के जनता के बीच रहने का वादा तो करते हैं लेकिन स्वयं वर्ष भर महत्वपूर्ण मौकों पर महीनों विदेश में आराम फरमाते हैं।

सुरेश जोशी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि उत्तराखंड में जारी घोषणापत्र के प्रमुख वादों को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करवाना चाहिए। कन्फ़्यूज्ड व्यक्ति को हर मसले के दो-दो तीन-तीन पहलू दिखाई देते हैं। कांग्रेस आजादी के समय से देश बांटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अलसंख्यक तुष्टीकरण से समाज को हिन्दू मुस्लिमों में बांटा, फिर तमाम जातियों में हिंदुओं को बांटा। अपनी इसी विभाजनकारी राजनीति के आधार पर कांग्रेस सत्ता में बैठी रही। फूट डालो राज करो की अंग्रेजों वाली चाल को जनता चलने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देवभूमि की जनता को भरोसा दिलाने की बात तो करते हैं। उनके भावी मुख्यमंत्री मंत्री जनता के बीच रहेंगे लेकिन वे स्वयं महीनों देश से बाहर आराम फरमाते हैं।