विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत - सरस जनवाद

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Share

नोएडा, 25 जुलाई । जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। पुलिस ने एक शव की शिनाख्त कर ली, जबकि दूसरे मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पहली घटना थाना दादरी क्षेत्र में हुई, जहां दादरी बाईपास के पास देर रात को लापरवाही से चला रहे चालक ने ट्रैक्टर से युवक काे कुचल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मृतक की पहचान कर रही है।