सीएम योगी ने गाजियाबाद के लोगों को दी करोड़ों की सौगात

Share

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद शहर के लोगों को 605 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी। इनमें शहर को सबसे बड़ा नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम सिटीजन क्लब का निर्माण कार्य, रमते राम रोड स्थित शॉपिंग कंपलेक्स निर्माण कार्य, गार्बेज फैक्ट्री हिंडन विहार के निर्माण कार्य, गार्बेज फैक्ट्री सिहानी के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। साथी ही शहर के अन्य कार्यों का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। जिसमें शहर के प्रमुख कार्यों के साथ-साथ क्षेत्रीय वार्ड के भी कार्यों को सम्मिलित किया गया है।

नगर निगम ने वर्चुअल ऑनलाइन निर्माण कार्यों के उद्घाटन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया। मेयर आशा शर्मा ने लखनऊ में उपस्थित होकर कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में केंद्रीय राज्य मंत्री केंद्र सरकार जनरल वीके सिंह, प्रदेश के राज्य सरकार अतुल गर्ग, सांसद राज्यसभा अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर के अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से कई वर्षों से लंबित कार्य ऑडिटोरियम का कार्य पूर्ण हुआ है। जिसका शहर वासियों के हित में सदुपयोग हेतु इस्तेमाल किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ऑडिटोरियम शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है, जहां पर एक समय में लगभग 860 आगंतुक बैठ सकते हैं।

इस मौके पर वीके सिंह व अतुल गर्ग ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी देकर रवाना किया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव शर्मा जी तथा पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी भी उपस्थित रहे।