Uttarakhand COVID Alert:20 सर्वाधिक संक्रमण राज्यों में उत्तराखंड भी

Share

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कर्फ्यू का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। अब अपना प्रदेश सर्वाधिक संक्रमण दर वाले देश के शीर्ष 20 राज्यों में शुमार हो गया है जहां नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश में 24 केंद्र शासित प्रदेश व राज्य हैं, जहां संक्रमण दर 15 फीसद से ज्यादा है। इनमें उत्तराखंड 19वें नंबर पर है। इतना ही नहीं, देहरादून देश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शुमार हो गया है। यहां पिछले दो सप्ताह में नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज से सरकार कफ्र्यू में सख्ती करने जा रही है।

शुक्रवार को प्रदेश में एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा 9642 नए मरीज मिले। इसमें दून में सर्वाधिक 3979, नैनीताल में 1342, ऊधमसिंह नगर में 1286 और हरिद्वार में 768 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में प्रदेश में 137 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 67691 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण दर 26 फीसद रही। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4443 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।