जुब्बल में 20 वर्षीय युवक से पकड़ी चरस, गिरफ्तार

Share

शिमला, 29 अक्टूबर । शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जुब्बल क्षेत्र में 117 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल का मूल निवासी है और वर्तमान में शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने वीरवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे पुलिस थाना जुब्बल की टीम भगोली नाला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 117 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान लोकेंद्र राणा (20) पुत्र राम बहादुर राणा के रूप में हुई है। वह नेपाल के कंचनपुर जिले की बेलौरी तहसील के डांगा जर्द का निवासी है। वह वर्तमान में जुब्बल में रह रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना जुब्बल में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा चरस जैसे मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों पर लागू होती है।