राष्ट्रीय लोक अदालत में तय होंगे लाखों मुकदमे

Share

जयपुर, 09 अक्टूबर । राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों मुकदमों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण किया जाएगा।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम अत्री ने बताया की लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में सीजे संजय के. अग्रवाल करेंगे। वहीं जयपुर पीठ में जस्टिस महेन्द्र गोयल लोक अदालत की शुरुआत करेंगे। हाईकोर्ट में चार-चार बेंचों का गठन कर 4319 मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह निचली अदालतों में भी 499 बेंच गठित कर दस लाख से अधिक मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें लंबित मुकदमों के साथ ही प्री-लिटिगेशन के प्रकरण भी शामिल हैं।