धमतरी, 15 जुलाई । ग्राम बागतराई निवासी अशोक कुमार चांद ने पशुधन विकास विभाग की सूअर प्रजनन वितरण योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 37 सूअरों की बिक्री कर दो लाख 22 हजार रुपये की आय अर्जित की है।
वर्ष 2024-25 में उन्हें 90 प्रतिशत अनुदान पर दो मादा और एक नर सूअर उपलब्ध कराया गया था। वैज्ञानिक पद्धति, नियमित टीकाकरण और विभागीय मार्गदर्शन से उनके सूअरों की संख्या बढ़कर 266 तक पहुंच गई। हाल ही में उन्होंने 37 सूअरों की बिक्री कर दो लाख 22 हजार रुपये की आय अर्जित की। वर्तमान में उनके पास 15 वयस्क और सात बच्चे शेष हैं, जो भविष्य में आय का स्थायी स्रोत बनेंगे। अशोक का कहना है कि विभाग के तकनीकी सहयोग से पशुपालन आसान हुआ और उत्पादन बढ़ा।