सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 के सिरोलॉजी डिवीजन की सूची जारी - सरस जनवाद

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 के सिरोलॉजी डिवीजन की सूची जारी

Share

अजमेर, 30 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर(राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सिरोलॉजी डिवीजन की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पद के लिए जारी की गई विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत विज्ञापित 1 पद के विरुद्ध 1 अभ्यर्थी को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।