सहरसा, 30 जून । जिले के अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर के कानू टोला, वार्ड संख्या 28 में सोमवार की देर रात चोरों ने हथियार के साथ चिकित्सक उमेश भगत के घर में प्रवेश कर नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान लूट लिए।
चिकित्सक पुत्र द्वारा विरोध करने पर हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हल्ला होने पर चोरों ने ग्रामीणों से पकड़े जाने की आशंका पर जल्दबाजी में घटनास्थल पर ही अपना लोडेड सिक्सर छोड़ फरार हो गया।
घटना के संबंध में चिकित्सक पुत्र ओम कुमार ने बताया की वे करीब 2:30 बजे रात में एक शादी समारोह से वापस घर आने पर देखा पूरा परिवार गहरी नींद में था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर के सदस्यों पर किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा। चोर घटना को अंजाम देकर सामान समेटकर भागने की फिराक में था। तभी गृहस्वामी के 28 वर्षीय पुत्र ओम बाबू एक शादी समारोह से अपने घर लौटे। उसी वक्त दरवाजा खुलवाने के दौरान ही चोरों से आमना-सामना हो गया।
ओम बाबू ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे चोर को पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। चोर खुद को घिरता देख कट्टे के बट से ओम बाबू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। जख्मी हालात मे भी ओम बाबू द्वारा हल्ला मचाते रहने पर चोर घबरा गया। हड़बड़ी में अपना कट्टा और जिंदा कारतूस छोड़ भाग गया। लेकिन जाते-जाते लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।