देहरादून, 11 मई । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील का हवाला देते हुए उत्तराखंड सरकार से तत्काल प्रभाव से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है।
उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को जारी एक जारी बयान में कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक आदेश जारी कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों के गाड़ियाें के बड़े काफिलों को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि केवल एक सरकारी वाहन और एक सुरक्षा एस्कॉर्ट की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री की अपील का प्रभावी संदेश जाएगा और उत्तराखंड ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की बचत होने के साथ-साथ आम जनता को जाम और हूटरों के शोर से भी राहत मिलेगी।