काे 103 रन से हराया। दूसरे मैच में पैंथर टीम ने राइजिंग टीम काे 187 रन से हराया।
आज सचिवालय हरिकेन और लायंस के बीच मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिकेन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिवाकर पंत ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि रवि रन्सवाल ने 35 रन का योगदान दिया। इसके बाद 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम 13.3 ओवरों में 103 रनों पर ही सिमट गई। राज कुमार पाठक (29 रन) और संदीप सिंह (23 रन) ही कुछ संघर्ष कर सके। हरिकेन की ओर से आशीष रावत और ओमीश कुमार ने 4-4 विकेट झटके। हरिकेन ने यह मुकाबला 103 रनों से जीत लिया। आशीष रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पैंथर और राइजिंग के बीच मुकाबला हुआ। पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 275 रनों का विशाल स्कोर बनाया। प्रमोद नेगी ने तूफानी अंदाज में 175 रन बनाए, जबकि अमित नेगी ने 76 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। शुभम ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। पैंथर की ओर से जितेंद्र सिंह ने 3 और विकास ने 2 विकेट लिए। पैंथर ने यह मैच 187 रनों से अपने नाम किया। प्रमोद नेगी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल साेमवार काे खेला जाएगा।