बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंडर-19 एलीट कैंप के लिए हिमाचल के तीन क्रिकटरों का चयन

Share

धर्मशाला, 07 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के 3 खिलाड़ियों का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंडर-19 बॉयज एलीट कैंप 2026 के लिए हुआ है। यह कैंप 11 मई से 6 जून 2026 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को 10 मई की दोपहर तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

एचपीसीए से चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर के आदित्य कटारिया, हमीरपुर के अक्षय वशिष्ठ और ऊना के अर्पित सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को क्रमशः राजकोट, नडियाद और मोहाली में आयोजित होने वाले कैंप में अलग-अलग टीमों के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। कैंप में शामिल होने से पहले सभी खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस का आकलन धर्मशाला स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। फिटनेस परीक्षण में सफल होने के बाद ही खिलाड़ियों को कैंप में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी

एचपीसीए के मानद सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर खिलाड़ियों के लिए अपने खेल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।