कोरबा में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Share

कोरबा, 10 मार्च (हि. स.)। जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आज मंगलवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के मामले को लेकर विरोध जताया और केंद्र सरकार से जवाब की मांग की।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि यह बेहद गंभीर और शर्मनाक विषय है कि इस तरह के मामले में देश के एक केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को सामने आकर देश को सच्चाई बतानी चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि देश की जनता इस मामले में जवाब चाहती है। उन्होंने मांग की कि मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विरोध प्रदर्शन में शशिलता पांडेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहू, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल और मीरा अग्रवाल सहित महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।