इतिहास के पन्नों में 24 अगस्त : एडिसन के पेटेंट ने रखी सिनेमा की नींव

Share

इतिहास के पन्नों में 24 अगस्त की तारीख का विशेष महत्व है। इसी दिन वर्ष 1891 में ने चलचित्र से जुड़ी अपनी महत्वपूर्ण तकनीकों काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट हासिल किया था। इन आविष्कारों ने आगे चलकर आधुनिक सिनेमा के विकास की मजबूत नींव रखी।

काइनेटोग्राफ एक शुरुआती मोशन पिक्चर कैमरा था, जबकि काइनेटोस्कोप के माध्यम से लोग चलती हुई तस्वीरों को देख सकते थे। उस दौर में यह तकनीक मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आई। हालांकि उस समय फिल्मों को आज की तरह बड़े पर्दे पर सामूहिक रूप से नहीं दिखाया जाता था, लेकिन चलती तस्वीरों की इस तकनीक ने भविष्य के चलचित्र उद्योग के लिए रास्ता तैयार किया।

समय के साथ कैमरा, प्रोजेक्शन और फिल्म निर्माण की तकनीक विकसित होती गई और सिनेमा आज दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली मनोरंजन माध्यमों में शामिल है। इस तरह 24 अगस्त 1891 का दिन चलचित्र तकनीक के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1456 – गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।

1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 – जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।

1690 – कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।

1814 – ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।

1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।

1954 – गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।

1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने

1974- फखरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने

1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।

1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।

2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।

2004 – फिलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।

2006 – अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन। इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।

2011 – मूडीज ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।

2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने समेत तिब्बत में कई जल परियोजनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे चीनी वैज्ञानिकों ने इन नदियों के मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा करने की बात भी कही है।

2021 – तोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज हुआ।

जन्म

1818 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।

1833 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

1872 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।

1888 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

1889 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।

1908 – राजगुरु – स्वतंत्रता सेनानी

1911 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1912 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि

1917 – बसवराज राजगुरु – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें ‘हिंदुस्तानी संगीत का राजा’ कहा जाता है।

1924 – राम निवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1927 – दीप्ति शर्मा – भारत की महिला क्रिकेटर हैं।

1927 – अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।

निधन

1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर – समाजसुधारक।

1968 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

1972 – वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई – भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।

1988 – छ छुंगा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1993 – डी. बी. देवधर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट ‘देवधर ट्रॉफी’ खेला जाता है।

2000 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।

2015 – चार्ली कॉफी – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच।

2016 – ए.आर. किदवई – बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2019 – अरुण जेटली – भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता।

महत्वपूर्ण अवसर

– कोलकाता वर्षगांठ दिवस।