नई दिल्ली, 21 फरवरी । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत की राजकीय यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और विदेश मंत्री मौरो विएरा से शनिवार को मुलाकात की।
डॉ जयशंकर ने इस मुलाकात के बारे में एक्स पर कहा, राष्ट्रपति लूला ने भारत के साथ अपनी “रणनीतिक साझेदारी” को और गहरा करने के लिए गर्मजोशी और मार्गदर्शन साझा किया, जो सराहनीय है। आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच एक औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होने वाली है, जो हमारे रिश्तों को एक नई ऊर्जा और रफ़्तार देगी।”
उल्लेखनीय है कि भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से ब्राजील के राष्ट्रपति अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर भारत में हैं। आज का दिन दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।