दालमंडी में दुकानदारों से मिलने जाने वाले सपा नेताओं को किया गया नजरबंद

Share

वाराणसी, 21 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी में दालमंडी में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित दुकानदारों से मिलने की घोषणा के बाद शनिवार की सुबह समाजवादी नेताओं को स्थानीय थाना पुलिस ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद होने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव और दिलशाद की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि रात से ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उनके मकान के बाहर पहरा लगा दिया है। उन्हें मकान में नजरबंद कर दिया है और दालमंडी जाने के लिए रोक रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित उर्फ किशन, पूर्व प्रत्याशी अशफाक अहमद, एमएलसी आशुतोष सहित अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। इसी तरह दूसरे बड़े नेताओं को भी एहतियात के तौर पर नजरबंद कर दिया गया है। वही, दालमंडी के पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे स्वयं ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं से मिलने जाएंगे।