हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघ मेला शिविर का हुआ समापन

Share

प्रयागराज, 19 फरवरी । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के माघ मेला शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस मौके पर संगीतमई सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे बबुआ, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा एवं माघ मेला शिविर के चेयरमैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने शिविर में पहुंचे न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जे पी तिवारी और न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम का बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शिविर में सुंदरकांड के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे न्यायमूर्तियों ने आरती पूजन किया। न्यायमूर्तियों ने कहा कि माघ माह में एक महीने तक शिविर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी ने देते हुए बताया कि इस मौके पर मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शशि कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ला, अभिषेक तिवारी, आरती गुप्ता, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गिरीश चंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, अमित सिंह सेंगर, मनीष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।