आरपीएस भूराराम खिलेरी के एपीओ ऑर्डर पर स्टे

Share

भोपालगढ़ वृताधिकारी खिलेरी को गत 21 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर एपीओ किया था। यह कार्रवाई भाजपा के भोपालगढ़ मंडल मंत्री से मारपीट और गिरफ्तारी के मामले के बाद की गई थी। इस आदेश के खिलाफ खिलेरी ने एडवोकेट सुरेंद्र सिंह चौधरी के मार्फत हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर कोर्ट ने गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, आईजी जोधपुर रेंज और जोधपुर ग्रामीण एसपी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।