कतरास पोस्ट ऑफिस गली काली पूजा समिति पिछले 23 वर्षों से भव्य काली पूजा का आयोजन करती आ रही है। हर बार अलग-अलग थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण यहां किया जाता है। इस बार यहाँ निर्माणाधीन माता के दरबार के दृश्य को दर्शाया जा रहा है। साथ ही पंडाल में सुरक्षा के महत्व का संदेश भी दर्शाया जा रहा है। पत्थर के बने मजदूर, हाथ मे कुल्हाड़ी, हेलमेट सहित अन्य सामानों का पूजा पंडाल में उपयोग किया गया है।
वही समिति सदस्य विश्वनाथ पांडेय और राहुल रजक ने कहा कि 23 साल से पूजा समिति काली पूजा कर रही है। इस बार निर्माणाधीन माता के दरबार को दिखाया गया है। जिसमे मजदूर, सुरक्षा किट, निर्माण में उपयोग होने वाले वस्तुओं को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ पांच से छह लाख पंडाल निर्माण में खर्च किया जा रहा है। वही पूरे पूजा का खर्च 12 लाख है। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते भी पंडाल में दर्शाया गया है। बता दें कि धनबाद सहित आस पास के जिले के श्रद्धालु भी यहां पहुंचते है। इस बार 20 अक्तूबर से 24 अक्टूबर तक श्रद्धालु पूजा पंडाल का दर्शन कर सकते है।