अखिलेश यादव मुस्लिम वोट बैंक के चलते कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे : प्रकाश पाल

Share

लोकप्रिय राजनेता श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत सेनानी सुशासन के प्रतीक राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी की चौथी पुण्यतिथि केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कल्याण सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रकाश पाल ने कहा कि बाबू जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जन-कल्याण को समर्पित रहा उनका संघर्षशील जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। वह किसान, गरीब, वंचित, पिछड़े और दलित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले जमीनी नेता थे। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्रीराम मंदिर आंदोलन में अपनी सरकार को भी दांव पर लगाने में देरी नहीं की और कार सेवकों पर गोलियां नहीं चलवाई। राम मंदिर की चर्चा के साथ कल्याण सिंह को सदैव याद किया जाएगा। उनका राम मंदिर निर्माण का सपना अब साकार हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर का भव्य निर्माण कराकर कल्याण सिंह जी के सपने को साकार किया है।

प्रमुख रूप से दक्षिण व ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्रनाथ पासवान, पवन प्रताप सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, रीता शास्त्री, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, आलोक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया, जितेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।