इको क्लब के सदस्यों ने पेड़ों पर राखी बांधकर लिया रक्षा करने का संकल्प

Share

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की शाखाओं पर राखी बांधकर की रक्षा का संकल्प लिया। इसके साथ ही बच्चों ने पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण का जागरूकता संदेश समुदाय में फैलाने का संकल्‍प लिया। साथ ही लोगों को पेड़ पौधों के महत्व से अवगत कराया।

मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ सपन कुमार ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्‍होंने कहा कि छात्रों में पेड़ पौधों के प्रति जागरूकता के साथ अपनी संस्कृति से इसके जुड़ाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

डॉ सपन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। ये हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही वायु को शुद्ध करने के साथ जलवायु को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

उल्‍लेखनीय है छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मौके पर इन पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर इको क्लब सदस्य, बाल संसद के प्रधानमंत्री, सदस्य, अनुज कुमार मंडल ,सुखलाल मुर्मू, शशि भूषण सहित अन्‍य मौजूद थे।