देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया रुद्धाभिषेक

Share

रुद्रा अभिषेक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त महेंद्र कुमार देवतवाल, निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत आदि ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले मंत्री जोराराम कुमावत के मंदिर पहुंचने पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किया जलाभिषेक

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने नंदपुरी, हवासड़क स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गंगाजल से भगवान शिव का महाभिषेक किया। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव गब्बर कटारा, पंकज ओझा सहित अनेक लोगों ने मंत्री कुमावत का स्वागत किया। इसके बाद कुमावत ने जगदगुरु दिवाकर द्धाराचार्य स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लिया।