फतेहाबाद : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सात से 17 अप्रैल तक

Share

फतेहाबाद : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सात से 17 अप्रैल तक

फतेहाबाद, 9 अप्रैल (हि.स.)। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों डिलीवरी बॉय, ऑनलाईन सर्विस, राईड शेयरिंग सर्विस, लॉजिस्टिक श्रमिक, ई-मार्केट सर्विस, प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाईडर, हैल्थकेयर, ट्रैवल व हॉस्पिटेलिटी श्रमिक, कंटेंट एवं मीडिया सर्विस व अन्य सर्विस प्रोवाईडर के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिये 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में उन श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है जिन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार इन सभी प्लेटफॉर्म वर्कर तक करने की घोषण की है, जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और जिनके पास वैध ई-श्रम कार्ड है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इन श्रमिकों को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की घोषणा की है। सभी गिग वर्कर को स्वास्थ्य दुर्घटना और जीवन बीमा सहित बीमा सुरक्षा मिलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गिग वर्कर को वित्तीय सहायता, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियां प्रदान करना है ताकि वे हरियाणा के आर्थिक विकास में अधिक आत्मनिर्भर और सक्रिय योगदानकर्ता बन सकें। इस बारे विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय हैल्पलाईन नं. 14434 अथवा श्रम विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।