जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे ने ताऊ के पेट में मारी गोली

Share

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे ने ताऊ के पेट में मारी गोली

दतिया, 15 मार्च (हि.स.)। दतिया के ग्राम मुरेरा में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार-शनिवार की रात हिंसक रूप ले लिया। अर्जुन कुशवाहा और उसके पुत्र महेन्द्र कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ताऊ बाबूलाल कुशवाहा पर हमला किया। आरोपितों ने बाबूलाल के पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

हमलावरों ने बाबूलाल के पुत्र ओमप्रकाश की भी पिटाई की। इस हमले में ओमप्रकाश को भी गंभीर चोटें आई हैं। सोनागिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

—————