पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

Share

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

रांची, 11 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि- कोटि नमन किया है।

मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक व महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि- कोटि नमन। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपना सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा और राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्राेत हैं।

वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने संथाल विद्रोह के प्रणेता और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महानायक अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है।

—————