हथियार और गांजा के साथ एक गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम, 11 फरवरी (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान अवैध हथियार और गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी थीम पार्क के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। युवक की पहचान करमू मानकी उर्फ करण माझी के रूप में हुई, जो घाटीडूबा, घाटशिला का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से हथियार व दो जिंदा कारतूस और 1.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने करमू को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कौशल ने बताया कि गश्ती दल की सतर्कता के चलते आरोपित पकड़ा गया।
—————