मां सरस्वती की हुई दूसरे  दिन भी  पूजा 

Share

मां सरस्वती की हुई दूसरे  दिन भी  पूजा 

रांची, 4 फ़रवरी (हि.स.)।

राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा दूसरे दिन मंगलवार को भी धूमधाम से की गई। मां की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। मंगलवार होने के कारण प्रतिमा विसर्जित नहीं की गई। हालांकि कई पूजा पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को किया गया।

इधर, विसर्जन से पूर्व माता की विधिवत पूजा अर्चना की गई और पुनः अगले वर्ष आने की याचना मां सरस्वती से श्रद्धालुओं ने की। उल्लेखनीय है कि रांची में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जलाशयों बड़ा तालाब, बटन तालाब, बरियातु स्थित जोड़ा तालाब और धुर्वा के जगरनाथपुर तालाब समेत अन्य तालाबों किया जाता है। विसर्जन को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

—————