विशेष लोक अदालत में 392 प्रकरणों में से 46 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Share

जगदलपुर, 21 नवंबर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार को धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम, 1881 के प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु “विशेष लोक अदालत” का आयोजन किया गया ।

नेशनल लोक अदालत हेतु चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था,आयोजित “विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य सुलह द्वारा धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के समाधान हेतु कुल 08 खण्डपीठों का गठन कर उक्त खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण हेतु सुलहकर्ता सदस्यों के रूप में पेनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

विशेष लोक अदालत में गठित 08 खण्डपीठों में कुल 392 प्रकरणों को रखा गया था, जिसमें कुल 46 प्रकरणों का 69,78,823 रूपये में राजीनामा के आधार पर उनका निराकरण आपसी समझौता के आधार पर किया गया ।