122.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

एसएसबी 56 वीं बटालियन की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ बीती रात कार्रवाई करते हुए 122.5 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।एसएसबी और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/04 के समीप मानिकपुर गांव में सीमा से पांच सौ मीटर की दूरी पर की।

एसएसबी और पुलिस ने तस्कर के पास से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एजी 3910 और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया।गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज कोशिकापुर का रहने वाला 25 वर्षीय मो.आजाद पिता मो.सफीद मियां है।

एसएसबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नेपाल के दीवानगंज से गांजे की खेप को मोटरसाइकिल के माध्यम से भारत में मधुरा गांव की ओर ले जाया जा रहा था। गश्ती दल को देखकर तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, जिसे बल के जवानों द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खेत में छिपाकर रखे गए गांजे की बोरियों के बारे में खुलासा किया।प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस अवैध धंधे में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के साथ इसे मदुरा गांव के एक लोकल व्यक्ति तक इसे पहुंचाना था।

बरामद सभी सामग्री गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल तथा गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रतर कार्रवाई के लिए फुलकाहा पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया गया।