मुरादाबाद, 10 अक्टूबर । सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा में तीन से पांच अक्टूबर तथा आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर चालक कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुरादाबाद के पहलवानों को शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में सम्मानित किया गया।
प्रदेश के 18 मंडलों के बीच हुई प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य समेत सात पदक जीतकर 168 अंक के साथ चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक ने रजत पदक जीता। 70 किया में मो. अफ्फान और शिवम यादव ने फांस्य पदक अपने नाम किया। पारि, प्रोको रोमन में 97 किया भारवर्ग में मनन जिल्लले ने स्वर्ण पदक जीतकर मुरादाबाद का खाता खोला। 60 किवा में शिषम, 77 किग्रा में आकाश बादव और 32 किग्रा में नितिन गौड़ ने कांस्य पदका हासिल किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि कोच गोविंद कुमार यादव की मेहनत है कि सोनकपुर स्टेडियम के पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
