नाेएडा में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Share

नोएडा, 17 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा में थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी उम्र लगभग 35 साल है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे उप निरीक्षक पुनीत तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया गया घटना छपरौला गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।