अभिषेक शर्मा ने पूरे किए टी20 में 400 छक्के, गेल को पीछे छोड़ बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

Share

निशिन, 03 अक्टूबर । भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई खेल 2026 के स्वर्ण पदक मुकाबले में 28 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेलकर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए और इस उपलब्धि तक पहुंचने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। वह गेंदों के लिहाज से टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने 3513 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि गेल ने 3557 गेंदों में 400 छक्के पूरे किए थे। आंद्रे रसेल 3027 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर इस सूची में शीर्ष पर हैं।

अभिषेक ने इसी पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 2026 में टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और एक कैलेंडर वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस साल 651 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए और डिवाल्ड ब्रेविस तथा क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। इस सूची में भी आंद्रे रसेल 589 गेंदों के साथ सबसे आगे हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में 100 टी20 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया और अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर तथा विपराज निगम को बाहर रखा।

पाकिस्तान ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। बल्लेबाजी ऑलराउंडर साद मसूद को तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया।