सपा-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा ने लठबंधन करार दिया

Share

लखनऊ, 04 अक्टूबर ।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर दोनों दलों के बीच बढ़ती कड़वाहट और तल्ख बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दोनों पार्टियों के रिश्तों पर चुटकी लेते हुए इस गठबंधन को “लठबंधन” करार दिया है। राकेश त्रिपाठी का कहना है कि सपा और कांग्रेस दोनों ही दल घोर अहंकारी हैं और उनका यह अहंकार अब खुलकर सामने आ रहा है।भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि यह कोई वैचारिक गठबंधन नहीं, बल्कि स्वार्थों का मेल है। उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों के नेताओं का अहंकार देश और प्रदेश के विकास से बड़ा है। यही वजह है कि चुनाव नजदीक आते ही इनका तथाकथित गठबंधन “लठबंधन” में तब्दील हो गया है, जहां सिर्फ एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।