कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

Share

पलामू, 10 अक्टूबर । संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ शनिवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और मतदान के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान के अधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। इसके बाद छह मुहान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कांग्रेसजनों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, मजदूर सहित अन्य मौजूद थे।

मौके पर प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष पाण्डेय, रामचन्द दिक्षित, सतेंद्र सिंह, बिनोद तिवारी, मिथलेश सिंह, राजेश चौरसिया, नवलकिशोर पाठक सहित अन्य मौजूद थे।