नाहन, 10 अक्टूबर । नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 30.40 ग्राम चिट्टा / हेरोइन और 47,800 रुपये नकदी बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
10 अक्टूबर को टीम खैरी पुल मुख्य सड़क काला आम्ब-त्रिलोकपुर के पास गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि 5 व्यक्ति गाड़ी नं. HR 26BK 7722 में बैठे हैं जो काफी समय से काला आम्ब, त्रिलोकपुर आदि क्षेत्रों में हरियाणा से मादक पदार्थ की खेप लाकर बेचने का धंधा करते हैं और आज भी उसी गाड़ी में बैठकर आस-पास के इलाके में चिट्टा / हेरोइन बेच रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें आरोपियों के कब्जे से कुल 30.40 ग्राम चिट्टा / हेरोइन और 47,800 रुपये बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार @ विक्की पुत्र भीम सिंह निवासी गांव, डा. व तह. भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा,राकेश मिश्रा पुत्र हर्षित मिश्रा निवासी मकान नं. 243 शिव कॉलोनी कालाअंब डा. हमीदपुर व तह. नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा,विक्की सैनी पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी मकान नं. 238 नजद पूनम नर्सिंग होम नारायणगढ़ रोड़ कालाआम्ब जिला अम्बाला हरियाणा,. निखिल पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नं. 421/11 बाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर,एक महिला – शिवम पत्नी वासु कुमार निवासी मकान नं. 253 बाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि जिला में नशे के खिलाफ मुहीम चली हुई है और ड्रग्स पेडलरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
