भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई की बैठक रविवार को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि बूथ प्रभारियों और शिक्षण संस्थान प्रभारियों के कंधे पर अहम जिम्मेदारी है।
बैठक में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे हैं विधान परिषद चुनाव को लेकर बूथ प्रभारियों और शिक्षण संस्थान प्रभारियों को चुनावी टिप्स दिए गए।
बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने आगे कहा कि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे हैं। विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की इस बार भी ऐतिहासिक जीत हो इसके लिए बूथ प्रभारियों और शिक्षण संस्थान प्रभारियों के कंधे पर अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षण संस्थान प्रभारी संस्थान के सभी मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें और मतदान वाले दिन समय से उनका मतदान करवाएं। वही, बूथ प्रभारियों को भी अपने बूथ की दिन रात चिंता करनी है।
बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि विधान परिषद चुनाव हमारे लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व का सेमीफाइनल है। इसीलिए पार्टी का एक-एक पदाधिकारी इस चुनाव में पूरे तन मन के साथ जुट जाएं और अपना शिक्षक विधायक चुनकर इस सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिलाएं।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की संचालन एमएलसी चुनाव के महानगर संयोजक नवदीप टंडन ने किया।
इस मौके पर जयवीर सिंह सिरोही, डॉ बृजपाल सिंह यादव, अनिल चौधरी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शमी फुरकान हुसैन आदि उपस्थित रहे।
