अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: बालिकाओं का स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता बनाने का संकल्प

Share

हरिद्वार, 11 अक्टूबर । बालिकाओं को समान अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विकसित समाज की बुनियादी आवश्यकता है। इसी संदेश के साथ आज 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2011 में इस दिवस की घोषणा की थी और पहली बार 2012 में इसे मनाया गया था। बालिका दिवस पर वर्ष 2026 की वैश्विक थीम “‘बाल विवाह समाप्त करना और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करना'” है।