पटना, 11 अक्टूबर । बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।
जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नारायण उपाध्याय को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी १, फुलवारी शरीफ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कार्तिकेयन एनके को सहायक पुलिस अधीक्षक, पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
जबकि बिहार पुलिस सेवा के संजय कुमार झा को अपार पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
सुरेंद्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना।
राम पुकार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना।
सुमन कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का कार्यालय, पटना।
