अररिया एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। पूजा को लेकर रेलवे के विभिन्न विभागों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, वाहन स्टैंडों एवं अन्य संस्थानों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये तथा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी।
पूजा को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया।लोग अपने वाहनों की साफ सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।दर्जनों स्थानों पर सृष्टि निर्माता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की गई।न केवल शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की धूम रही।