सहरसा, 27 सितंबर । कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एव मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है।
पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं 9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नं० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।
इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 19 से 25 सितंबर में कुल 1348.86 लीटर अवैध शराब, गाँजा 32.105 किलोग्राम, स्मैक 394.24 ग्राम, अवैध कफ सिरप-895.6 लीटर, मोटरसाइकिल-11, तीन पहिया-01, चार पहिया वाहन-02, मोबाइल-03, पासबुक-02 एवं नकद भारतीय मुद्रा-2,11,580/- रूपया बरामद किया गया है।
अवैध शराब के मामले में 77 एवं सूखा नशा के मामले में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 71219. 455 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 4313.57 लीटर, गाँजा 6468.205 किलोग्राम, स्मैक 8062. 222 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-12734 एम०एल०, नशीला टैबलेट-325 अद्ध, सिरिंज- 01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल-01, देशी कट्टा-06, देशी मस्केट-01, मैगजीन-03, कारतूस-38, मोबाइल-90, चार चक्का-31, नाव-01, भारतीय मुद्रा-61,62,682/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-01, पासबुक-03, एटीएम कार्ड-01, लोहा का भट्ठी-01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है।
इस मामले में कुल 2132 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।आमजनों से अपील है कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं0- 9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें।
उक्त जानकारी सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल न० एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।