अररिया 27 सितम्बर। अररिया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को लेकर सोमवार को जिला नियोजन कार्यालय और संयुक्त श्रम भवन परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु की इजी ट्री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 50 पदों पर युवाओं का चयन करेगी।
कंपनी की ओर से आयरन डिलीवरी ड्राइवर और हेल्पर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।
अभ्यर्थियों को कैंप में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निबंधन फॉर्म और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर पहुंचना होगा। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार सुबह साढ़े दस बजे जिला नियोजन कार्यालय, संयुक्त श्रम भवन पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने इसे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर बताया है।