खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम : प्रो. ललित कुमार अवस्थी

Share

कुमार अवस्थी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल केवल प्रतियोगिता और पदक प्राप्त करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम सेविद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान बनना नहीं है, बल्कि इसे उत्कृष्ट, नवाचारी एवं उत्तरदायी

विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करना है, जो शिक्षा के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में भी प्रभावी भूमिका निभाए। कुलपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का उल्लेख करते हुए एकता, दृढ़ता, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा एवं संकल्प को विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति का आधार बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय खेल समिति की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, सचिव प्रो. राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रवेश शर्मा, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले डॉ. पवन कुमार चंद, डॉ. सुनील सेन, कुलसचिव शशि पाल नेगी, लोकेश शर्मा, वित्त अधिकारी हंसराज सैनी सहित कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।