भी जा टकराई। गाड़ी में सवार एक महिला को हल्की चोट लगी।
जानकारी के अनुसार खरकड़ा निवासी मोहित गुरुवार को ट्रैक्टर से नेशनल हाईवे
के डिवाइडर पर लगे पौधों की कटाई कर रहा था। बताया गया कि उसने ट्रैक्टर सड़क किनारे
रोक रखा था और उसमें तेल डाल रहा था। इसी दौरान फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने पीछे
से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस चालक की पहचान भटू कलां निवासी राकेश के रूप में हुई
है।
टक्कर के बाद बस रुक गई, लेकिन पीछे से आ रही गाड़ी भी बस से टकरा गई। गाड़ी
में सातरोड निवासी पूर्व सरपंच नरेश पूनिया समेत चार लोग सवार थे। इनमें सातरोड निवासी
कृष्णा पत्नी रामफल को हल्की चोट लगी। सूचना मिलने पर ईआरवी-306 की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना
रहा।