पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share

पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके।