खूंटी, 17 सितंबर । पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य सोनू के अंतिम जोहार, द्वादशकर्म, ब्राह्मण और कुटुंब भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गिरिडीह के हरसिंगराय स्थित उत्सव उपवन में किया गया।
कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए और स्व सुदिव्य सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक सुदीप गुड़िया ने सुदिव्य सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया ।
इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मौके पर झामुमो सिमडेगा जिला सचिव सफिक खान, केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, झामुमो प्रखंड सचिव अमित बडिंग, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य मो शाहिद सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनहित के लिए निरंतर कार्य किया।
पार्टी और समाज के प्रति उनका योगदान तथा जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।