राहुल गांधी की राजनीति अब सिर्फ़ झूठ बोलने और भागने तक ही सीमित : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम

Share

बीकानेर, 03 सितंबर । केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार काे बीकानेर में कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब सिर्फ़ झूठ बोलने और भागने तक ही सीमित रह गई है। वह किसी भी बात की पुष्टि नहीं करना चाहते। किसी बात की पुष्टि न करना और किसी मुद्दे पर लंबे समय तक अडिग न रहना, हमारे देश में विकसित हुई राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा नहीं है। वह झूठ बोलते हैं, भाग जाते हैं और भ्रम फैलाते हैं।

बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने पत्रकाराें से कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान अब धीरे-धीरे बंद हो रही है।मेघवाल ने यह भी कहा कि उसका शटर डाउन हो रहा है। उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके ही बीकानेर शहर अध्यक्ष को पीट दिया। इसी से साफ है कि उनकी मोहब्बत की दुकान बंद हो रही है। मेघवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये घटना हमारे बीकानेर की परम्परा अनुरूप नहीं है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना की मैं निंदा करता हूं।